Twitter

Follow palashbiswaskl on Twitter

Memories of Another day

Memories of Another day
While my Parents Pulin babu and Basanti devi were living

Sunday, February 26, 2012

चुनावी जीत के लिए नेता करा रहे यज्ञ

चुनावी जीत के लिए नेता करा रहे यज्ञ

Sunday, 26 February 2012 16:31

विंध्याचल धाम में कई दलों के उम्मीदवार भगवान के भरोसे 
मिर्जापुर, 26 फरवरी(जनसत्ता)। चुनावी सफलता के लिए उम्मीदवार हर हथकंडे अपना रहे हैं। मतदाताओं को रिझाने के बाद अब वे धार्मिक कर्मकांड में जुट गए हैं। सिद्धपीठ विंध्याचल धाम में राजनेताओं के चुनावी सफलता यज्ञ, अनुष्ठान और पूजा पाठ जारी है। विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी देवी के चरणों में एक दर्जन से अधिक नेताओं के लिए उनके पुरोहित पंडा अपने अपने यजमानों के लिए पूरे विधि विधान से मां की अभ्यर्थना कर रहे हैं। इन नेताओं के यज्ञ अनुष्ठान की यहां चर्चा है।
दरअसल यह चर्चा अनायास नहीं है। विंध्यधाम आध्यात्मिकता साधु संतों के लिए प्राचीनकाल से प्रसिद्ध रहा है। वहीं राजनीतिक सफलता के लिए राजनेताओं के लिए मनौती के केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। देश का शायद ही कोई राजनेता हो जो मां के चरणों में शीश न झुकाया हो।
राज्य में वर्तमान चुनावों में सफलता के लिए देवी धाम में नेताओं के लिए गुप्त यज्ञ अनुष्ठान मंत्रजाप जारी है। यह पहली बार नहीं है लगभग हर चुनाव के दौरान यह दृश्य विंध्यधाम में दिखाई पड़ते हैं। सूत्रों की मानें तो यह अनुष्ठान एक दर्जन से अधिक नेताओं के लिए हो रहे हैं। जिनमें कांग्रेस, भाजपा, सपा के साथ देवी देवताओं में कम विश्वास करने वाले बसपा के उम्मीदवार भी शामिल हैं। ये अनुष्ठान यज्ञ प्रसिद्ध त्रिकोण यंत्र के बीज स्थल मां विंध्यवासिनी धाम के साथ अष्टभुजा, कालीखोह के साथ स्थानीय पुरोहित पंडा के घरों पर भी हो रहे हैं। इसके लिए स्थानीय पंडों के साथ नेताओं के कुल पुरोहित भी विभिन्न जिलों से आए हैं। कहीं ग्यारह पंडितों द्वारा कहीं पांच पंडितों का दल मंत्रोच्चार कर रहा है।

इस बार स्थानीय पुरोहितों के पाले बदलने की भी चर्चा है। पिछले चुनाव में सपा उम्मीदवार के लिए यज्ञ करने वाले चर्चित आचार्य रामलाल त्रिपाठी इस बार बसपा उम्मीदार को विजय दिलाने के लिए यज्ञ कर रहे हैं। विंध्यधाम में पूजन पाठ की चर्चा पूर्वांचल के नेताओं की ज्यादा है। स्थानीय सपा उम्मीदवार कैलाश चौरसिया बसपा के रंगनाथ मिश्र व कांग्रेस के ललितेश त्रिपाठी के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रमोद तिवारी की भी चर्चा है। भाजपा की नेता उमा भारती के अनुष्ठान की भी चर्चा है। हालांकि उनके पुरोहित स्थानीय रत्नाकर मिश्र अन्य पंडितों की तरह इंकार करते हैं और कहते हैं कि यह सब नहीं पूछा जाता। पर विंध्यधाम में जौनपुर गोरखपुर के कई नेताओं के लिए यज्ञ अनुष्ठान की भी चर्चा है।
बहरहाल नेताओं के गुप्त एजंडे की तरह धार्मिक अनुष्ठान पूजन यज्ञ भी गुप्त हैं। कोई कुछ खुलासा करने को तैयार नहीं है। पर चर्चा और कानाफूसी चल रही है। विंध्यधाम के पुरोहित यज्ञ होने की बात तो मान लेते हैं पर कौन किसका पूजन करा रहा है यह बताने को तैयार नहीं हैं।


No comments:

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...