| Wednesday, 22 February 2012 15:48 |
नाटो सैनिकों की ओर से पवित्र कुरान की प्रतियां कथित तौर पर जलाए जाने के खिलाफ अफगानिस्तान में कई स्थानों पर लोगों ने हिसंक प्रदर्शन किया और इस दौरान अमेरिका विरोधी नारे लगाए गए। समाचार एजेंसी एएफपी के एक पत्रकार का कहना है कि काबुल स्थित अमेरिका के सैन्य ठिकाने पर करीब 500 प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। पूर्वी शहर जलालाबाद में भी 1,000 से अधिक लोगों ने राजमार्ग को बाधित किया और 'अमेरिका मुर्दाबाद, ओबामा मुर्दाबाद' के नारे लगाए। काबुल में लोगों ने दंगा विरोधी पुलिस पर हमला किया और इस पर सुरक्षा बलों की ओर से भी बल प्रयोग किया गया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी को गोली लगने की भी खबर है।अमेरिका के सैन्य ठिकाने 'कैंप फोनिक्स' पर पथराव के दौरान सुरक्षा बलों ने हवा में गोलियां चलाईं। प्रदर्शनकारियों ने टायर भी जलाए। अफगानिस्तान में इस मामले को लेकर बीते दो दिनों से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
|
This Blog is all about Black Untouchables,Indigenous, Aboriginal People worldwide, Refugees, Persecuted nationalities, Minorities and golbal RESISTANCE. The style is autobiographical full of Experiences with Academic Indepth Investigation. It is all against Brahminical Zionist White Postmodern Galaxy MANUSMRITI APARTEID order, ILLUMINITY worldwide and HEGEMONIES Worldwide to ensure LIBERATION of our Peoeple Enslaved and Persecuted, Displaced and Kiled.
Wednesday, February 22, 2012
कुरान की प्रतियां जलाए जाने के खिलाफ अफगानिस्तान में हिंसक प्रदर्शन
कुरान की प्रतियां जलाए जाने के खिलाफ अफगानिस्तान में हिंसक प्रदर्शन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment