| hursday, 23 February 2012 09:37 |
यह कोई होली आने की सूचना नहीं बल्कि सत्ता में समाजवादी पार्टी के लौटने की आहट से से पैदा हुए यादव युवक का दंभ, उत्साह और चेतावनी सभी है। इटावा के आसपास के यादव बहुल गांवों का दौरा कर लें, तो पता चलेगा यहां बिरादरी के नौजवान और बूढ़े सभी उस होली का इंतजार कर रहे है, जो चुनाव नतीजों के बाद आने वाली है ताकि मुलायम की ताजपोशी का जश्न रंगों के साथ मनाया जा सके। चुनाव से पहले बसपा में हिस्सेदारी करने वाले गंगापुरा गांव के प्रधान अरविंद यादव पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा के पक्ष में थे लेकिन अब बसपा की नीतियों से उनका मोहभंग हो चुका है। अब वे समाजवाद का झंडा उठाए हुए हैं और लोहिया के नारे लगते हैं। अरविंद यादव ने जनसत्ता से कहा- बहुजन समाज पार्टी की वर्तमान सरकार ने राज्य के हित में या राज्य के लोगों के लिए कोई काम नहीं किया। इस सरकार में सिर्फ पार्क और मूर्तियां बनीं। जितने भी सरकारी ठेके थे, वे उनके मंत्रियों के चेलों के अलावा किसी और को नहीं दिए। हम किसी भी सरकारी दफ्तर में जाते हैं, तो बिना पैसे के काम नहीं होता। उदयपुरा गांव के 70 साल के बजुर्ग सुंदरलाल यादव का कहना है कि मुलायम सिंह यादव पर हमेशा विरोधी दलों के निशाने पर रहे हैं। यह आरोप गलत है कि मुलायम सिंह ने सिर्फ अपने इलाके में ही विकास कार्य कराया। सही तो यह है कि हर इलाके में विकास कराया है। गंगापुरा के अमरवीर सिंह यादव ने कहा- मुलायम सिंह यादव हमेशा जनता के बीच में रह कर काम करते हैं और हमेशा जनता के सुख दुख में शामिल रहते हैं। चौधरी चरण सिंह पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के प्रवक्ता डा अरविंद यादव ने कहा, इटावा और मुलायम सिंह यादव का गहरा नाता है लेकिन सत्ता की दूरी ने एक दूसरे को मुश्किल में डाल दिया है। दोनों की इसी में भलाई हो सकती है कि एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की सत्ता मे मुलायम सिंह यादव के दल का प्रभाव बने, तभी इटावा और मुलायम दोनों का भला संभव है। मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई के प्रधान दर्शन सिंह यादव ने कहा-बसपा की सरकार में ऐसे ऐसे काम किए गए हैं, जिसकी वजह से लोग मुलायम के करीब आ रहे हैं। ऐसे में मुलायम सरकार न बनने की कोई संभावना नजर नहीं आती है। गुलाबपुरा गांव के विनोद कुमार यादव का कहना है कि सत्ता विरोधी लहर ने मुलायम के पक्ष में माहौल बना दिया है। |
This Blog is all about Black Untouchables,Indigenous, Aboriginal People worldwide, Refugees, Persecuted nationalities, Minorities and golbal RESISTANCE. The style is autobiographical full of Experiences with Academic Indepth Investigation. It is all against Brahminical Zionist White Postmodern Galaxy MANUSMRITI APARTEID order, ILLUMINITY worldwide and HEGEMONIES Worldwide to ensure LIBERATION of our Peoeple Enslaved and Persecuted, Displaced and Kiled.
Thursday, February 23, 2012
मुलायम के लौटने की आहट से इटावा के नौजवान बमबम
मुलायम के लौटने की आहट से इटावा के नौजवान बमबम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment