| Wednesday, 22 February 2012 09:30 |
मुंबई, 21 फरवरी (एजेंसी) परिस्थितिजन्य , इलेक्ट्रॉनिक और बयानों के 'मजबूत' सबूतों का हवाला देते हुए मुंबई पुलिस ने आज पत्रकार जे डे हत्याकांड में कथित भूमिका के लिए तीन महीने पहले गिरफ्तार जिगना वोरा के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया और उसे 'उकसाने वाला' करार दिया । उन्होंने कहा, ''30 मई को डेन ने अपनी खबर में कहा कि राजन बूढ़ा हो चुका है और उसका गिरोह कमजोर हो रहा है। इस समय जिग्ना और सह आरोपी पॉलसन के बीच कई बार बातचीत हुई। फोन कॉल की पड़ताल उसके मंसूबे को दिखाती है।'' विशेष मकोका अदालत ने आज आरोपपत्र पर संज्ञान लिया और सभी आरोपियों की हिरासत 12 मार्च के लिए बढ़ा दी। मिड डे अखबार के पत्रकार जे डे हत्याकांड की जांच कर रही अपराध शाखा ने तीन दिसंबर को इस मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ पहला आरोपपत्र दाखिल किया था। इन 12 आरोपियों में भगोड़ा अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का नाम शामिल था। 'एशियन एज' अखबार की उप ब्यूरो प्रमुख जिग्ना को मकोका के तहत 25 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। दिवंगत पत्रकार की मोटरसाइकिल का नंबर और पता छोटा राजन को मुहैया करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। आरोपपत्र में प्रत्येक आरोपी की भूमिका के बारे में बताया गया है लेकिन इसमें जिग्ना का जिक्र नहीं है, जिनके नाम का उल्लेख पूरक आरोपपत्र में किया गया है। पुलिस ने उनका मोबाइल फोन और कंप्यूटर रिकार्ड जब्त कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिग्ना के नाम का जिक्र आरोपी और राजन के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत में था। |
This Blog is all about Black Untouchables,Indigenous, Aboriginal People worldwide, Refugees, Persecuted nationalities, Minorities and golbal RESISTANCE. The style is autobiographical full of Experiences with Academic Indepth Investigation. It is all against Brahminical Zionist White Postmodern Galaxy MANUSMRITI APARTEID order, ILLUMINITY worldwide and HEGEMONIES Worldwide to ensure LIBERATION of our Peoeple Enslaved and Persecuted, Displaced and Kiled.
Tuesday, February 21, 2012
जे डे हत्याकांड में वोरा आरोपित, पुलिस ने किया ‘मजबूत’ सबूत का दावा
जे डे हत्याकांड में वोरा आरोपित, पुलिस ने किया 'मजबूत' सबूत का दावा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment