| Saturday, 11 May 2013 15:48 |
मनमोहन मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों अश्वनी कुमार और पवन कुमार बंसल के इस्तीफा दे देने के बाद दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल को विधि मंत्रालय और सड़क परिवहन मंत्री सी पी जोशी को रेलवे का अतिरिक्त प्रभार मिल गया है। राष्ट्रपति भवन के एक बयान में इसकी घोषणा की गयी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को इस बदलाव के बारे में सिफारिश की थी। राष्ट्रपति ने कुमार एवं बंसल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बयान में कहा गया, ''भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर मंत्री परिषद के निम्न सदस्यों का त्यागपत्र तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया है...पवन कुमार बंसल एवं अश्वनी कुमार।'' इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने रेल मंत्रालय तथा कानून एवं विधि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार क्रमश: डा. सी पी जोशी एवं कपिल सिब्बल को दिये जाने का निर्देश दिया है। मंत्रालयों में यह बदलाव इन अटकलों के बावजूद हुआ है कि केन्द्रीय मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हो सकता है ताकि द्रमुक के सरकार से हटने के बाद खाली हुई जगहों तथा अतिरिक्त प्रभार वाले मंत्रियों की जगह नये लोगों को प्रभार दिया जा सके। |
This Blog is all about Black Untouchables,Indigenous, Aboriginal People worldwide, Refugees, Persecuted nationalities, Minorities and golbal RESISTANCE. The style is autobiographical full of Experiences with Academic Indepth Investigation. It is all against Brahminical Zionist White Postmodern Galaxy MANUSMRITI APARTEID order, ILLUMINITY worldwide and HEGEMONIES Worldwide to ensure LIBERATION of our Peoeple Enslaved and Persecuted, Displaced and Kiled.
Saturday, May 11, 2013
सिब्बल को विधि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, जोशी को रेलवे
सिब्बल को विधि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, जोशी को रेलवे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment